E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

2करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अजीतगढ़ पंचायत समिति के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण

‌ दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ पंचायत समिति के नवीन भवन का लोकार्पण कार्यक्रम मंगलवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मुख्य आतिथ्य व प्रधान एडवोकेट शंकरलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ‌‌ लोकार्पण कार्यक्रम के इस मौके पर मुख्य अतिथि खर्रा ने कहा कि पंचायती राज विभाग के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास के कार्यों में पूरा ध्यान रखें एवं जहां समस्याएं हो रही हैं उन समस्याओं का समाधान ढूंढने के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि 15दिसम्बर से राज्य सरकार पंचायत के द्वारा रथयात्रा का आयोजन कर रही है , रथयात्रा में एक शिकायत पेटिका रहेगी ,लोग उस पेटिका में शिकायत लिखकर भेज सकेंगे।जो शिकायतें आएंगी उनकी जांच कराई जाएगी एवं बाद में विकास के कार्यों को बजट में जोड़ा जाएगा एवं स्वीकृति मिलेगी। उन्होंने कहा कि 17दिसम्बर से नगरपालिका क्षेत्र एवं पंचायत क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर एवं ग्रामीण सेवा शिविर का फ़ॉलोअप शिविर होगा। इससे पहले प्रधान एडवोकेट शंकरलाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण करके एवं साफा बंधवाकर स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया। वहीं मुख्य अतिथि खर्रा ने विधिवत नवीन पंचायत समिति भवन के लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया।इस मौके पर प्रधान यादव ने कहा कि 5साल के कार्यकाल में उन्होंने बिना भेदभाव विकास के कार्य कराए , कहीं भी विकास के कार्यों में भेदभाव नहीं होने दिया,साथ ही कार्यालय समय बाद भी उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी एवं गांव -गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल करवाया। इस मौके पर श्रीमाधोपुर उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, जिला परिषद सीकर के अतिरिक्त सीओ सुनील ढाका,विकास अधिकारी सुनीता कुमावत,भाजपा जिला महामंत्री पूर्ण गुर्जर,मण्डल अध्यक्ष गोपाल मंगावा,अजय सिंह खर्रा,भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रतनलाल जांगिड़, चीपलाटा मण्डल अध्यक्ष अरुण शर्मा,थोई मण्डल अध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, सुरेश डागर,प्रशासक रामावतार, रमेश गुर्जर दीपावास समेत अनेक कार्यकर्ता व अधिकारी -कर्मचारी मौजूद थे। पंचायत समिति अजीतगढ़ की आखिरी साधारण सभा हुई – पंचायत समिति के नवनिर्मित लोकार्पित हुए भवन में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की उपस्थिति एवं प्रधान शंकरलाल यादव की अध्यक्षता में विकास अधिकारी सुनीता कुमावत ने 5दिसम्बर को कोरम के अभाव में स्थगित साधारण सभा की बैठक का आयोजन करवाया।बैठक में सिहोड़ी प्रशासक सुंदरलाल भावरिया समेत कई सदस्यों ने मुद्दा उठाया कि बेसहारा गौवंश खड़ी फसलों को नष्ट कर रहा है,लोग इस भीषण सर्दी के मौसम में अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं।बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में भेजा जाए ताकि खड़ी फसलों को बचाया जा सके। एसडीएम श्रीमाधोपुर अनिल कुमार ने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्दी ही समाधान कराया जाएगा।इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य बन्नाराम गुर्जर, गीता देवी गुर्जर,सेढूराम यादव, रामप्यारी दूधवाल, मुकेश यादव,सिहोड़ी प्रशासक सुंदरलाल भावरिया,मोकलवास प्रशासक गजानंद,रमेश गुर्जर,दिवराला प्रशासक रामावतार लाठा समेत कई प्रशासक , पंचायत समिति सदस्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!