E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में रैन बसेरों की कमी से बेसहारा लोगों का सर्दी में हाल-बेहाल

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। दिसम्बर माह के साथ ही हाड़ कंपाने वाली ठंड ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम गलने बढ़ने से लोग ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर हैं। ऐसे में शहर अजीतगढ़ में नगरपालिका की ओर से रैन बसेरों का संचालन अब तक शुरू नहीं किया गया है। नगरपालिका प्रशासन दावा करता है कि नगरपालिका परिसर में रैन बसेरा संचालित है,लेकिन उसका न तो प्रचार-प्रसार हुआ है और न ही लोगों को इसकी जानकारी है। अजीतगढ़ बस स्टैंड, अस्पताल और रोडवेज डिपो क्षेत्र में बाहर से आने वाले यात्रियों और बेसहारा लोगों को रात में ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से उनको इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गौरतलब है कि हर साल सर्दी की शुरुआत के साथ ही नगरपालिका द्वारा अस्थायी रैन बसेरों का संचालन किया जाना चाहिए, लेकिन अजीतगढ़ नगरपालिका बने चार वर्ष बीत चुके हैं और अब तक एक बार भी शहर में रैन बसेरा शुरू नहीं किया गया। नगरपालिका की बेरुखी उजागर- शहर में बाहर से आने वाले यात्रियों, अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों, घुमंतू और बेघर लोगों को रात में ठहरने के लिए रैन बसेरों की सख्त आवश्यकता है, लेकिन व्यवस्था के अभाव में अधिकांश लोग दुकानों के बाहर बने बरामदों,टीन शेड और खुले स्थानों पर सोने को मजबूर हैं।ठंड के कारण बेसहारा लोगों के लिए हालात और भी गम्भीर हो रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है, जिससे इन लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरपालिका की बेरुखी का खामियाजा गरीब और जरुरतमंद लोग भुगत रहे हैं।पक्का रैन बसेरा तो दूर,अस्थायी इंतजाम भी प्रशासन की ओर से नहीं किए गए हैं। लोगों ने मांग की है कि रोड़वेज बस स्टैंड, अस्पताल और चौमूं तिराहे पर तत्काल रैन बसेरों का निर्माण किया जाए ,ताकि बाहरी यात्रियों और जरुरतमंदों को रातभर ठहरने की सुविधा मिल सके। इनका कहना है – नगरपालिका परिसर में रैन बसेरा बना हुआ है और अन्य स्थानों पर रैन बसेरा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।-जुबेर खान, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका, अजीतगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!