
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। रविवार 21दिसम्बर को ग्राम पंचायत गढ़टकनेत में भारतीय डाक विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान “डाक-चौपाल” का आयोजन किया गया जिसमें डाक विभाग द्वारा दी जाने वाली समस्त सेवाओं का चित्रण किया गया। आयोजन में डाक विभाग की तरफ से एक गाड़ी में एलईडी लगाकर डाक विभाग की समस्त कार्यप्रणाली को स्क्रीन पर दिखाया गया जिसमें पोस्ट मास्टर नन्छुराम सैनी के साथ सैकड़ों ग्रामीणजनों ने हिस्सा लिया और डाक विभाग की सेवाओं एवं कार्यप्रणाली को समझा।उक्त अवसर पर डाक विभाग के नीमकाथाना सब-डिवीजन कार्यालय से श्रीकांत बंसल , दिनेश कुमार शर्मा तथा अजीतगढ़ उप-डाकघर से गजराज सिंह शेखावत तथा जयनारायण सैनी भी उपस्थित रहे। नीमकाथाना उपखंड से पधारे श्रीकांत बंसल ने बताया कि” डाक -चौपाल” का मुख्य उद्देश्य डाकघर की समस्त सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। पोस्ट-मास्टर नन्छुराम सैनी ने बताया कि यह गाड़ी पूरे राजस्थान में गांव-गांव जाकर डाक-चौपाल का आयोजन कर रही है ।डाक विभाग का यह अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा।डाक -चौपाल अभियान के लिए यह एलईडी स्क्रीन युक्त गाड़ी 20-10-2025को अलवर के बहरोड़ से अभियान खातिर शुरू हुई थी जो पूरे राजस्थान में घूम-घूमकर सेवाओं का प्रचार करती हुई पूरे 30दिनों बाद 19-01-2026को पुनः अलवर के बहरोड़ में पहुंचेगी। अभियान में उपस्थित ग्रामीणों ने डाकघर के इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।




