
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ गुरुवार 18दिसम्बर को एग्रीबायोटेक ई• लि•सहित अजीतगढ़ कस्बे एवं विद्युत विभाग कार्यालय, अजीतगढ़ में आगामी प्रदेश की 26दिसम्बर,2025को जयपुर में प्रस्तावित मजदूर हुंकार रैली का पोस्टर विमोचन हुआ। भारतीय मजदूर संघ के जिला संगठन मंत्री गोपाल मीणा से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए इस विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने का लोगों से आव्हान किया गया।इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ सीकर जिलाध्यक्ष राजकुमार भास्कर,विद्युत श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष संजय पचार, मजदूर संघ जिला मंत्री अशोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिछपाल सिंह बेनीवाल,एग्रीबायोटेक मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष बहादुर चौधरी, सचिव दिनेश कुमार सैनी, सहसचिव मूलसिंह शेखावत,प्रचार मंत्री रामस्वरूप यादव,मनोज गुर्जर, मुकेश यादव, मुकेश गुर्जर, मनोज कुमार सैन सहित काफी संख्या में श्रमिक एवं मजदूर शामिल हुए।इस अवसर पर तमाम श्रमिकों एवं मजदूरों ने हुंकार भरते हुए भारत माता की जय, वन्दे मातरम् व भारतीय मजदूर संघ अमर रहे के नारों के साथ मजदूर हितों के लिए आगामी 26दिसम्बर को जयपुर पंहुचने व सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने का निवेदन किया जिससे समय रहते भजनलाल शर्मा सरकार जाग जाए।


