E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर गौशाला में गौसेवा, गौपूजन एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

दैनिक राजस्थान समाचार मसूदा संवाददाता तरनदीप सिंह
राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मसूदा स्थित श्री प्राज्ञ रूप रजत गौशाला में ब्लॉक स्तरीय गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गौमाताओं को लापशी, गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर विधिवत गौपूजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह जी कानावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उपखण्ड अधिकारी श्रीमती दीपशिखा, पूर्व जिला महामंत्री गणपत सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष मसूदा श्री विजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष खरवा श्री भगवान सिंह, अधिशासी अभियंता श्री अक्षय राजपुरोहित, एसी बीओ श्री मुकेश कलवार, जलदाय विभाग से श्री संदीप कुमार, महामंत्री मनोज जैथलिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा एवं बाँझपन निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें

75 गौवंशों का उपचार,

7 गौवंशों के घावों का उपचार,

तथा 20 गौवंशों को बाँझपन निवारण हेतु औषधियाँ प्रदान की गईं।

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में डॉ. दिनेश कुमार सुन्वासिया ने गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं उपखण्ड अधिकारी द्वारा उपस्थित पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पशुपालन विभाग की ओर से कानी देवी, रूद्राक्ष, मुकेश चौधरी, पंकज जांगिड़, जीवराज, नेमीचंद, पंकज प्रजापति, टीना, उरेश, संदीप, कन्हैयालाल, दिनेश प्रजापति, दिनेश खाती, संजू लता एवं हेमराज ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में लादू सिंह फोजी, सुखदेव सिंह रावत, मुरलीधर रामचंदानी, रजनीश मेड़तिया, पवन जीनगर, मनोहर सिंह चौहान, ज्ञानचंद रांका, कालू छिपा, ईश्वर गुर्जर, अमरदीप देवड़ा, कैलाश रेगर, राजेश खेरालिया, भागचंद रावत, निर्मल माली, गोपाल प्रजापत, भेरूलाल, प्रद्युमन शर्मा, पवन राज छिपा, गजराज प्रजापत, रामप्रसाद मारोठिया, जसराज पवार, जितेन्द्र सैनी, लक्ष्मण माली, प्रमोद माली, कुलदीप सामरिया, हिमांशु धूत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से गौसेवा, पशु कल्याण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!