
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ कस्बे के मुख्य चौपड़ बाजार में रविवार की रात्रि को शेखावाटी के नगरदेव कहे जाने वाले पण्डित गणेश नारायण बावलिया बाबा की 113वीं पुण्यतिथि पर भव्य भजन-संध्या का विशाल आयोजन किया गया। भजन-संध्या का आयोजन पण्डित महेश शास्त्री के सान्निध्य एवं अजीतगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एडवोकेट शंकरलाल यादव, सीए नितिन जोशी एवं विजय यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सर्वप्रथम बावलिया की ज्योत जलाकर 113दीपक के साथ महाआरती करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर अलौकिक भव्य आकर्षक झांकी सजाई गई तथा विशेष पूजा -अर्चना के बाद प्रसाद का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया।बावलिया बाबा के मंदिर की भव्य सजावट भी देखते ही बन रही थी। गायकों ने गणेश वन्दना के साथ भजन-संध्या का शुभारंभ किया जो देर रात तक अनवरत चलता रहा।गायक कलाकार नरेश सिंह शेखावत जयपुर, विजेन्द्र भार्गव माधोगढ़,शंकर शर्मा लखेर ने बाबा के भजनों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर भक्तगणों -श्रृद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने बाबा की झांकी के दर्शन करके खुशहाली की कामना की।इस दौरान बावलिया बाबा मंदिर निर्माण समिति के ख्यातनाम पत्रकार प्रदीप कुमार सोनी, दिनेश गोविन्द शर्मा, महेंद्र खण्डेलवाल, ओमप्रकाश फलोड़, विनोद लुणाका,शंकर मीणा, कैलाश सिखवाल, शिम्भुदयाल भारद्वाज,विजय कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।मंच संचालन दिनेश गोविन्द शर्मा ने किया। राजस्थानी फिल्मों के नामी अभिनेता क्षितिज कुमार ने बावलिया बाबा को आध्यात्मिक आदर्श का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि शेखावाटी के परमहंस पण्डित संत गणेश नारायण शेखावाटी के नगरदेव कहलाते हैं। फिल्म अभिनेता क्षितिज कुमार ने अपनी लोकलुभावन संवाद अदायगी से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बावलिया बाबा फिल्म में बावलिया बाबा का किरदार उन्होंने ही निभाया था।अपने चिर-परिचित अंदाज में मंच से फिल्म के कई डायलॉग बोलकर उन्होंने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी हाल ही में आने वाली राजस्थानी फिल्म “थांको ब्याह होगो के” के बारे में भी श्रोताओं एवं दर्शकों को जानकारी दी।




