दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी (अलवर):-जयपुर- जयपुर में SOG एक्शन मोड में नजर आई और 2022 वन रक्षक भर्ती परीक्षा मामले में बड़ा खुलासा किया। ₹50,000 का इनामी आरोपी जबराराम को गुजरात ATS और SOG की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया। चौंकाने वाली बात यह कि पेपर सबसे पहले इसी आरोपी तक पहुँचा था और वह एक सरकारी शिक्षक है। आरोपी को बांसवाड़ा लाया जा रहा है। कार्यवाही ADG विशाल बंसल के निर्देश और DIG परिस देशमुख की सुपरविजन में हुई। SOG ने स्पष्ट किया – दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी और ईमानदार अभ्यर्थियों के हक की पूरी सुरक्षा की जाएगी
Related Articles
स्वास्तिक कम्प्यूटर & रिसर्च इंस्टीट्यूट में महिलाओं/बालिकाओ के लिए फ्री RS-CIT कोर्स का शुभारम्भ
November 3, 2025
ग्राम पंचायत बनाने की मांग पर हरिपुरा में ग्रामीण धरने पर बैठे: 5लोगों ने शुरू किया अनशन।
December 3, 2025
Check Also
Close

