E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जवाई नहर बंद रहने से तखतगढ़ तथा 14 गाँवों में जलापूर्ति प्रभावित

दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा, तखतगढ़। कनिष्ठ अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, तखतगढ़ ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आज 19 नवम्बर 2025 को जवाई नहर बंद होने तथा जवाई पाईपलाइन पर पानी बंद हो जाने से साण्डेराव फिल्टर प्लांट पर जवाई जलापूर्ति पूर्णतः बंद हो गई। इसके चलते तखतगढ़ शहर सहित 14 गाँवों में कल की सप्लाई बाधित रहेगी। तखतगढ़ नगर में पेयजल आपूर्ति स्थानीय नलकूपों से की जाएगी।

प्रभावित 14 गाँव : दुजाना, बलाना, गुडिया, गोगरा, राजपुरा, खिमाड़ा, खागड़ी, बागड़ी, कोसेलाव, पावा, बसन्त, हिंगोला, नवाखेड़ा, सिंदरु। कनिष्ठ अभियंता मेजर सिंह द्वारा जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!