E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नेशनल हाईवे 325 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईवे पोल क्षतिग्रस्त

दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा,तखतगढ़। नेशनल हाईवे 325 पर स्थित इंद्र कुर्सी फार्म के पास रोड सर्किल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे एक अज्ञात वाहन ने एलएनटी हाईवे डिवाइडर पर खड़े पोल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पोल पूरी तरह नीचे गिर गया।

हादसे के दौरान पोल पर लगे तखतगढ़ पुलिस थाना के सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद वाहन चालक के बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल के पास एक नंदी महाराज भी खड़े थे, जिनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि नंदी महाराज को बचाने के प्रयास में वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पोल से टकरा गया।

हादसे के बाद मौके पर सब्जियों से भरा वाहन होने के संकेत मिले हैं, क्योंकि सड़क पर चारों ओर सब्जियां बिखरी हुई पाई गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!