E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

स्व. हरकचंद जी लुणावत की पुण्यतिथि पर अमावस्या को मानव सेवा का अनुकरणीय कार्य

शिखराणी सांवरिया सेठ मंदिर में 1300 बच्चों को भोजन प्रसादी

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह मसूदा। स्वर्गीय हरकचंद जी लुणावत की पुण्यतिथि के अवसर पर आज अमावस्या के पावन दिन शिखराणी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में भव्य एवं पुण्यकारी आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लुणावत परिवार द्वारा मानव सेवा की भावना से प्रेरित होकर लगभग 1300 बच्चों को भोजन प्रसादी करवाई गई।

धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन में बच्चों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा। श्री सांवरिया सेठ मंडल के पदाधिकारियों, ग्राम के वरिष्ठजनों एवं समस्त ग्रामवासियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए लुणावत परिवार के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कहा कि स्वर्गीय हरकचंद जी लुणावत की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक परंपराएं सुदृढ़ होती हैं, बल्कि सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव भी मजबूत होता है। आयोजन के अंत में सभी ने पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर लुणावत परिवार की इस नेक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!