E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

दिवराला में विगत एक माह से जलापूर्ति गड़बड़ाई

उपभोक्ताओं ने पीएचईडी कार्यालय अजीतगढ़ पर एक घंटे प्रदर्शन किया,आश्वासन पर लौटे घर

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ जलदाय विभाग के अधीन दिवराला गांव में पिछले एक माह से गड़बड़ाई पेयजलापूर्ति से गुस्साए उपभोक्ताओं ने मंगलवार को पीएचईडी कार्यालय अजीतगढ़ पर पहुंचकर नारेबाजी की एवं प्रदर्शन किया।एक घंटे बाद अधिकारियों द्वारा जल्द आपूर्ति व्यवस्था सुचारू करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी उपभोक्ता लौटे। दिवराला गांव में गत करीब एक माह से पेयजलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है , नलों में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है।समस्या को लेकर बार-बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे गुस्साए एवं नाक-नाक हुए उपभोक्ताओं ने मंगलवार सुबह 10बजे अजीतगढ़ पीएचईडी कार्यालय पहुंचकर एवं पेयजलापूर्ति की मांग को लेकर विरोध जताया, ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बताया कि गत एक माह से पानी नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। ग्रामीण जयसिंह,श्रवण सिंह, प्रदीप सिंह,जीतू स्वामी, मामराज जांगिड़,दशरथ सिंह,मांगू सिंह,करण सिंह, अशोक जांगिड़ आदि ने बताया कि नलों में पानी नहीं आने की मजबूरी में उपभोक्ताओं को निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है जो उपभोक्ताओं के बूते के बाहर की बात है। प्रदर्शनकारियों ने पीएचईडी कार्यालय अजीतगढ़ पर पंहुचकर नारेबाजी करके विरोध जताया।इसके एक घंटे बाद जेईएन आशीष खेरवा एवं मीनू गर्ग ने उपभोक्ताओं से समझाइश की। उपभोक्ता जिद पर अड़े रहे। दुबारा 11बजे अधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया तब कहीं जाकर उपभोक्ता शांत हुए और मान गए। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को इतना जरुर चेताया कि समस्या का समाधान जल्दी नहीं किया गया तो वो मजबूर होकर अजीतगढ़ जलदाय विभाग कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!