E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ की जनता कॉलोनी के मुख्य रास्ते में कीचड़ ही कीचड़

आने-जाने वालों की परेशानी से नगरपालिका प्रशासन बे खबर

‌ दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा। अजीतगढ़ नगरपालिका के वार्ड नम्बर 23के आम रास्ते की हालत को देखकर तरस आता है क्योंकि आम रास्ते में कीचड़ ही कीचड़ ने अपना आधिपत्य जमा रखा है। जनता कॉलोनी में लगभग 60-65परिवार निवास करते हैं। कीचड़ से परेशान कमल शर्मा,अंकुश सैन, कैलाश चौब्या, मातादीन,रवि,सचिन, शंकर, गोविन्द सोनी ने बताया कि मुख्य रास्ते में रोड़ ना होने के कारण पूरी कॉलोनी का गंदा पानी मुख्य रास्ते पर आकर इकठ्ठा हो जाता है और कीचड़ का रुप अख्तियार कर लेता है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।यही गंदा पानी कॉलोनी से होते हुए मेन रोड पर भी बहता रहता है जिससे काफी दुपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। विदित रहे कि इसी आम रास्ते से होकर लोग-बागों को पच्चीस पापड़ा हनुमान मंदिर, कैलाश पहाड़ी शिव मंदिर, तत्काल हनुमान मंदिर, गणेश गार्डन इत्यादि में आना-जाना पड़ता है जो अत्यंत कष्टदायक बना हुआ है। कॉलोनीवासियों की वाजिब मांग मानते हुए नगरपालिका प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए जिससे वो अपनी आस्था एवं विश्वास के केन्द्र मंदिरों में भी आराम से आ-जा सकें और लोगों का आवागमन भी सुगम हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!