श्री रामटेकड़ी धाम,लिसाड़िया में पौष बड़ा महोत्सव 1जनवरी,2026को

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ -श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर स्थित लिसाड़िया गांव के चमत्कारिक श्रीरामटेकड़ी धाम के श्रीराम मंदिर में नववर्ष पर 01जनवरी,2026को प्रतिवर्ष की भांति गुरुदेव भगवान श्रीश्री 1008महामण्डलेश्वर रामशरण दास जी महाराज की असीम अनुकम्पा एवं उनके आशीर्वाद से पौष बड़ा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण एवं भक्तगण प्रसादी ग्रहण करेंगे। श्रीराम टेकड़ी धाम के बाल संत बालकदास जी महाराज ने बताया कि नववर्ष के पहले दिन 31दिसम्बर,2025बुधवार को प्रातः 9.15बजे से रामायण पाठ शुरू होंगे।अगले दिन गुरुवार 01जनवरी,2026को प्रातः श्री हनुमान जी महाराज का एवं गुरुदेव भगवान का अभिषेक किया जाएगा। श्रीरामचरितमानस के पंचम सौपान सुंदरकांड का अखंड-जोत के साथ संगीतमय पाठ होगा ।



