E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कांग्रेस स्थापना दिवस पर सेवा और सौहार्द का संदेश, गौमाताओं को हरा चारा व गुड़ खिलाकर मनाया 141वां स्थापना दिवस

बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थापना दिवस को पूर्णतः सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते हुए गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया।
कार्यक्रम में पीसीसी सचिव उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ विपुल सोमानी, पूर्व पार्षद गोपाल स्वरूप कुमावत, जिला उपाध्यक्ष पंचायती राज संगठन भवानी शंकर राव, जिला महासचिव पंचायती राज संगठन महावीर नाबेड़ा, नगर अध्यक्ष पंचायती राज संगठन हरीश कुमार शर्मा, कांग्रेसी नेता तरुण कच्छावा, सादिक शाह, जिला महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ मुकेश राणा, युवा नेता सुबोध सेन, अरशद पठान, सोहेल मोहम्मद, कुलदीप बेरवा, शाकिर मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के 141 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान तथा सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सेवा, करुणा और आपसी भाईचारे के मूल्यों के साथ आगे बढ़ती रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने देश में सौहार्द, शांति और समृद्धि की कामना की तथा संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!