
बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष्मान मिशन व लायंस क्लब बिजयनगर के संयुक्ततत्वाधान में स्वर्गीय श्री जीवराजमल संचेती की पुण्य स्मृति में विशाल निः शुल्क आयुर्वेद अंतरंग दस दिवसीय क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर पीड़ित मानवता की सेवा के महाकुंभ के इस शिविर में अर्श , पीसुला ,पाइल्स , भगंदर, इत्यादि के *लगभग 152 ऑपरेशन किए गया व्यक्तियों को लायंस क्लब विजयनगर द्वारा सिकाई के दर्द निवारक गर्म बैग नि: शुल्क वितरण किया गया। जिसमें प्रथम बैग मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत के हाथों द्वारा प्रथम उपचार कराए गए व्यक्ति को वितरण कराया गया। उसके बाद विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत के नेतृत्व में लायंस क्लब विजयनगर के पदाधिकारी व सदस्यों ने 152 सिकाई के दर्द निवारक गर्म बैग शिविर में शल्य चिकित्सा का लाभ लिए हुए व्यक्तियों को वितरण किया गए । वितरण करने वालों में लायंस क्लब बिजयनगर के अध्यक्ष डॉ ए के विश्वास, सचिव सुधीर शर्मा क्लब कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, शिविर संयोजक मुकेश संचेती, उपाध्यक्ष राजेश गट्टाणी,एडवोकेट नवीन कुमार सोनी, महावीर ट्रेलर, शांतिलाल लोढ़ा, अमित उपाध्याय, विजय अरोड़ा,अनिल आचार्य, विमल कोठारी, श्याम सुंदर अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल ,संदेश राठी, विश्वनाथ पाराशर, राजकुमार बिंदल, जीएल यादव, सुधीर गोयल, आशुतोष महेश्वरी,निर्मला शर्मा,शांति ट्रेलर ,अनीता विश्वास ,उमा आचार्य,उर्मिला धनोपिया , प्रीति शर्मा,सहित लायंस क्लब के कई पदाधिकारी व सदस्य थे।



