
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा
(माचाड़ीअलवर):-कोटपूतली- कोटपूतली के पावटा बावड़ी से वोट चोर गद्दी छोड़ मुद्दे को लेकर दिल्ली में आयोजित हुई महारैली में कोटपुतली-बहरोड जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के निर्देशन में क्षेत्र के खेलना मंडल से संगठन के महासचिव विकास यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शामिल होकर वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। यूथ कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष कविता टोरडा ने बताया कि कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। विकास यादव ने कहा वोट चोरी के मुद्दे पर अब पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है इस अवसर पर गिरिराज चौहान,रामसिंह यादव,योगेन्द्र,खेताराम हवलदार, हवासिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




