E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

69 वी राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्र छात्रा एथलेटिक्स कीड़ा प्रतियोगिता

दैनिक राजस्थान समाचार। 69 वी राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्र छात्रा एथलेटिक्स कीड़ा प्रतियोगिता के पांचवें दिन जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने आवास एवं पंजीयन समिति में लगे प्रभारी अधिकारियों से विभिन्न जिलों से आए हुए खिलाड़ियों कि टीम मैं से कितने जिले प्रमाण पत्र प्राप्त कर कार्य मुक्त होकर घर जा चुके हैं इसका फीडबैक प्राप्त किया साथ ही बीकानेर से नियुक्त निर्णायक मंडल सदस्यों से एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शेष रहे इवेंट्स की जानकारी लेकर उनके रहने खाने आदि की जानकारी प्राप्त कर स्थानीय कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह कुंतल के अनुसार आज पांचवे दिन करवाए गए इवेंट्स के परिणाम इस प्रकार है –

1–600 मी छात्रा वर्ग परिणाम-

1-प्रथम-सुमन गुर्जर भीलवाड़ा 1.42.50 मिनट

2-द्वितीय-रीत गंगानगर एक 1. 45.04 मिनट

3-तृतीय-कल्पना बिश्नोई बाड़मेर 1.47.57 मिनट

2–600 मी छात्र वर्ग परिणाम-

1-प्रथम-प्रदीप गंगानगर 1.24 .93 मिनट

2-द्वितीय मोहित गंगानगर 1.26.45 मिनट

3-तृतीय-केसर बीकानेर 1.27.91 मिनट

3– 4*100 मीटर रिले छात्रा वर्ग परिणाम-

1-प्रथम-सीकर जिला 54.61 सेकंड

2-द्वितीय बीकानेर जिला 55.82 सेकंड

3-तृतीय हनुमानगढ़ जिला 56.04 सेकंड

4– 4*100 मीटर रिले छात्र वर्ग परिणाम-

1-प्रथम सीकर जिला 48.46 सेकंड

2-द्वितीय हनुमानगढ़ जिला 48.65 सेकंड

3-तृतीय बीकानेर जिला 49.25 सेकंड l

खेल प्रभारी हरीश चतुर्वेदी ने बताया कि कल प्रातः 7:30 बजे से 200 मी छात्र छात्रा की फाइनल दौड़ एवं 400 मी छात्र छात्रा फाइनल दौड़ का आयोजन किया जाएगा साथ ही 1-00 बजे विजेता खिलाड़ियों को मेडल सेरिमनी कर मेडल दिए जाएंगे l

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह,गिरधर सिंह,सौम्या,राधा कृष्ण धाकड़, पराग सोलंकी,तुषार त्यागी,गजेंद्र सिंह,राजेश कुमार सागर, आलोक सारस्वत,विशाल चौधरी, दिनेश फौजदार,संजय वर्मा ,ने पंजीयन व्यवस्था में एवं प्रधानाचार्य बबीता चौधरी,सुमन लता,अंजना शर्मा,मंजू कुमारी, राजेश कुमारी,मंजू पवन,अनु चौधरी,रेनू शर्मा,सीमा कुमारी ने बालिका आवास व्यवस्था तथा ललित खत्री,चंदू कोली, रामकुमार शर्मा,सुरेश चंद शर्मा, नंदकिशोर शर्मा,श्यामवीर सिंह, मुकेश कुमार,दिनेश कुमार, विनोद कुमार आदि प्रधानाचार्य ने बालक आवास व्यवस्था में अपने अपने दायित्व का निर्वहन किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!