
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता — प्रदीप कुमार शर्मा, गढ़टकनेत (अजीतगढ़)। पटवार संघ जिला शाखा सीकर के निर्देशानुसार बुधवार को पटवार संघ उपशाखा श्रीमाधोपुर की कार्यकारिणी के आम चुनाव निर्वाचन दल की उपस्थिति में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में उपशाखा श्रीमाधोपुर के सभी पटवारी उपस्थित रहे। सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार रही —
1. अनिता — अध्यक्ष
2. अशोक कुमार वर्मा — उपाध्यक्ष
3. मातादीन यादव — मंत्री
4. किशनलाल मीणा — संगठन मंत्री
5. बलवीर सिंह पारोड़ा — संयुक्त मंत्री
6. सुरेश गौरा — कोषाध्यक्ष
सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी की सलाह हेतु सलाहकार मंत्री भी सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए, जिनमें —
1. सुमेर देशवाल,
2. रामकिशोर ऐचरा,
3. हरिप्रसाद यादव,
4. कजोड़,
5. संतोष सैनी शामिल हैं।
चुनाव की कार्यवाही अधोहस्ताक्षरकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्ण की गई। कार्यक्रम के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।




