
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह,बिजयनगर राजकीय नारायण स्कूल बिजयनगर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की प्रमुख सदस्य इंदुवाला सुखवाल, प्रियंका शर्मा, कीर्ति वाला व्यास, तथा प्रियंका शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशा-मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सत्यनारायण केवट, समस्त स्टाफ सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुल 800 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए और सभी ने नशा-मुक्त रहने एवं समाज को नशे से बचाने का संकल्प लिया।




